वैशाली लीग:-अमित के गेंदबाजी और सुबोध के शनदार पारी से सराए सीसी 8 विकेट से जीती।
Khelbihar.com
Vaishali: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच रुद्रा क्रिकेट क्लब और सराए क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .
सराए क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ,मैच के पहले ही गेद पर रुद्रा के बल्लेबाज नायर रन आउट हो गए ,उसके बाद विक्रय और उत्कर्ष का विकेट जल्द ही गिर गया उसके बाद रुद्रा के बल्लेबाज हाष्मुख 48 और नफ़ेज 32 और निचले क्रम में दीपक के ताबड़तोड़ 22 से टीम का स्कोर 163/8 तक पहुंचाए सराए के गेदबाज अमित 4,विकाश,अमरजीत, परांजन ने 1/1 विकेट लिए .
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय क्रिकेट क्लब की ओर से प्रंजन ने ताबड़तोड़ 17 रन बनाकर आउट हुए,उसके बाद ब्लेबाजी करने आए सुबोध 57 ने आदित्य 35* कन्हाई 10* मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई रुद्रा के गेंदबाज राजमोहन और दीपक को 1/1 विकेट मिला , मैन ऑफ द मैच सराय के गेंदबाज अमित को मिला
Share this content:



Post Comment