Loading Now
×

कटिहार लीग:-अभिषेक आदित्य व अभिषेक शर्मा का अर्दश्तक,फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी 9 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Katihar:-स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया! रेलवे के कप्तान सी.एन.झा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया

पहले खेलते हुए रेलवे ने 153 रन बनाये.संतोष सिंह ने सर्वाधिक 54 रन बनाये जबकी रवि शंकर और मृत्युंजय मंडल ने क्रमश 17-17 रन बनाये|गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट की ओर से विकास कुमार ने 27/4 विकेट लिए,शुभम कुणाल सिंह ने 27/3 विकेट लिए,जबकी प्रियांशु और हज़रात अली को 1-1 सफलता मिली .

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के अभिषेक आदित्य की धमाकेदार और अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी ने 153 रनों के लक्ष्य मात्र 1 विकेट खोकर 18 ओवर 1 बॉल में 156 रन बनाए और मैच को एकतरफा साबित कर दिया
अभिषेक आदित्य मात्र 46 गेंद पर 80 रन बना कर नाबाद रहे,अभिषेक शर्मा ने 56 बॉल पर 61 रन पे नाबाद रहे।

जबकि गेंदबाजी मेंएकमात्र सफलता मृत्युंजय मंडल को मिली।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक आदित्य को 80 रन की नाबाद पारी के लिए दिया गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अंकित भास्कर और राजीव राय ने निभाई! जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार कटिहार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया के कल का मैच एलाइंस क्रिकेट अकादेमी बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment