Loading Now
×

अखेल भारतीय डे-नाईट अंडर-15 क्रिकेट:-क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Siligudi/West Bengal:- सूर्या नगर सिल्लीगुड़ी में खेले जा रहे अखेल भारतीय डे-नाईट अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गत चैम्पियन क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार(सीएबी) ने मालदा क्रिकेट संघ की टीम को 87 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए जिसमे गोविंद 24,निशांत 36,आदर्श 38 और याकूब ने 29 रन बनाए।गेंदबाजी में वापी की 2 तथा अनमोल को 3 विकेट मिला।

193 रनों के जबाब में उतरी मालदा क्रिकेट संघ की टीम सिर्फ 20 ओवर में 105 रन पर सिमट गई जिसमें वापी 15,सौरभ 37 और सुब्रतो 30 रन बनाए।सीएबी के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की जिसमे मनीष और पार्थ को 3-3 तथा याकूब,अनीश और आदर्श को 1-1 विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 1 = ?