मुजफ्फरपुर 24 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब को 7 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्य दृष्टि ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 28 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें राजन ने 51 सूरज ने 35 तारिक ने 15 और अल्तमस ने 14 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकर्षण ने एक संकल्प सौरभ ने दो आयुष और सिद्धार्थ ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए।
जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट खोकर 12 ओवर में ही जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया जिसमें आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से साहिल ने 35 संकल्प सौरभ ने 33 रवि ने नवाज 27 एवं रोशन ने नाबाद 12 रन बनाए।गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब की तरफ से हर्ष ने दो एव तारिक़ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के संकल्प सौरभ को दिया गया।कल का मैच क्लासिक क्रिकेट एकेडमी बनाम बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में खेला जाएगा।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त रवि कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर नितिन कुमार थे वही ऑनलाइन स्कोरिंग की भूमिका में विश्वजीत एवं मैनुअल स्कोरिंग की भूमिका में आर्यन थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…