Loading Now
×

ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट में अभिनव का पंजा

पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की है। उसने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को 168 रन से पराजित किया।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन बनाये।
जवाब में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 8.3 ओवर में 43 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अभिनव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर जसीम अहमद ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन, हिमांशु 55 रन, रवि 51 रन, रिषभ 14 रन, उत्कर्ष 13 रन, हर्ष 3/45, अंकुश 1/18, रवि 1/30 रन आउट-3
गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी : 8.3 ओवर में 43 रन पर ऑल आउट कुंदन 11 रन, अतिरिक्त 22 रन, अभिनव 5/28, आकाश 1/8, आदित्य 1/7, हिमांशु 1/0

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 − 1 = ?