Loading Now
×

अरवल जूनियर लीग में आदित्या का शतक गया बेकार,सोनू के अर्धशतक ने ही दिला दी अरवल येलो को जीत.

अरवल 14 दिसंबर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जूनियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में अरवल येलो ने अरवल रेड को 5 विकेट से हरा दिया।मंगलवार को सुबह अरवल येलो के कप्तान लवकेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल रेड ने कप्तान आदित्या के लगातार दूसरे मैच दूसरी शतक (109 रन, 86 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के) के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा मंतोष यादव ने 35, गौरव ने 29 तथा प्रियांशु ने नाबाद 11 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में दानिश अख्तर ने 2 तथा फ़ैयाज़ ने 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी अरवल येलो ने विकेटकीपर बल्लेबाज सोनू के शानदार 63, इरफान के 47 तथा दानिश के 15 गेंदों में तेजतर्रार 35 रनों के बदौलत 34वें ओवर में टीम ने जीत हासिल की। गेंदबाजी में आदित्या ने 2 तथा विराट, अंशुमान एवं मंतोष ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में जितेंद्र कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा रवि कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर कुलशेखर शर्मा, जयप्रकाश कुमार, मयंक मणि, डिम्पल, पंकज आदि मौजूद रहे। कल का मैच अरवल ब्लू बनाम अरवल ग्रीन खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 1 = ?