उत्तराखंड क्रिकेट

पाकिस्तान के हार के बाद अब शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को लेकर दिया बड़ा बयान

कराची 13 नवंबर: पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस काफी नाराज दिखे और खिलाडियों को ट्रोल करते दिखे .

पर इस वर्ल्डकप में भारत टीम को हराने वाले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म के ताफिफ करते नही थकने वाले पाकिस्तानी पूर्व खिलाडी शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर अपने यूटुब चैनल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है और बाबर को अभी युवा खिलाडी बताया है .

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम डरी नहीं थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने पैनिक कर गई। उन्होंने कहा,आपको ये मानना होगा कि हमारा कप्तान अभी नया और युवा है। वो अपने आपको स्थिर और शांत नहीं रख सके।

उन्होंने आगे कहा” दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया एक मैच्योर टीम है और उन्होंने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। वो घबराए नहीं और आसानी से खेलते रहे। वहीं पाकिस्तानी टीम डरी तो नहीं लेकिन पैनिक जरूर कर गई। बाबर आजम अभी नए कप्तान हैं लेकिन उन्होंने 6 में से 5 मुकाबले जीते।

मुझे ऐसा लगता है कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को जीत हासिल करनी चाहिए थी। ये वर्ल्ड कप जीता जा सकता था। हमें शायद ऐसा आसान मौका दोबारा ना मिले। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन इस मुकाबले में ये कोशिश काफी नहीं थी। हमसे बेहतर टीम ने मुकाबला जीता।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago