Loading Now
×

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में फैजान के शतक से अजय क्रिकेट एकेडमी विजयी

कैमूर 3 मार्च: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला अजय क्रिकेट एकेडमी से हुआ,जिसमें अजय सीए ने एकतरफा मैच में भारती स्पोर्ट्स को 135 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।

अजय सीए के कप्तान संंजीत ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया और फैजान के शानदार नाबाद शतक (117*) और विकास के शानदार अर्धशतक (51) साथ में सुर्यम के उपयोगी (26) रनो के बदौलत 30 ओवरो में सभी विकेट खोकर 225 रन का स्कोर खड़ा किया।भारती स्पोर्ट्स के तेज गेंदबाज दिपक तिवारी ने 3 विकेट चटकाए और हिमांशु व सूरज ने 2-2 तथा संदीप, मोहन व रवि ने 1-1 विकेट झटके।

225 रन का मुश्किल लक्ष्य का पिछा करते हुए भारती स्पोर्ट्स के बल्लेबाज शुरू से दबाव में नजर आये और दिपक 17, रविशंकर 12 और संदीप 11 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका और पुरी टीम अजय सी ए के गेंदबाज आनंद ,विकास और रिषभ के 2-2 विकेट व फैजान तथा पंकज के 1-1 विकेट के सामने 22.4 ओवरो में 90 रन बनाकर आलआऊट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फैजान को उनके शानदार शतक के लिए बिहार विजय हजारे टीम का हिस्सा रहे शिवम सिंह ने प्रदान किया।अंपायरिंग रजनीश सिंह बिट्टू व विकास पटेल जुनियर तथा स्कोरिंग सौरव ने किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 3 = ?