कराटे

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट क्लब 311 रनों से जीता

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ की तरफ से ए डिवीजन लीग में आज का मैच राइजिंग स्टार एकेडमी बनाम एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवर का खेला गया।

एलायंस क्रिकेट क्लब के कप्तान मो इश्राफिल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 362 रन बनाए।
मुख्य स्कोरर रहे रिजवान अंसारी ने 60 रन,शिवम ने 53 रन और फारूक आलम ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में राइजिंग स्टार एकेडमी की तरफ से सिद्धार्थ शर्मा ने 2 विकेट और अमर शर्मा ने 2 विकेट लिए।

363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार एकेडमी की टीम 12.3 ओवर में मात्र 50 रन पर सिमट गई गेंदबाजी में एलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से साहिल अंसारी ने 3 विकेट और फरहद हुसैन ने 3 विकेट लिए।
एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम ने 311 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।मैच में निर्णायक की भूमिका में सर्वेश कुमार और असद हासमी रहे जबकि स्कोरर रहे राज नारायण चौधरी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago