भागलपुर : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी के नौवें औपचारिक मुकाबले में मंगलवार को बांका ने मुंगेर को 7 विकेट से पराजित किया।
50 ओवर के मैच का टाॅस मुंगेर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में 147 रनों ऑल आउट हो गई। मुंगेर टीम की ओर से अमित ने 31 रन, विनीत ने 28 रन व हर्ष ने 19 रन बनाए। बांका की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने चार विकेट, राघवेंद्र ने तीन विकेट लिया। साकेत, कुणाल व अंबे ने क्रमशः से एक-एक विकेट चटकाए।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 36 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बांका की ओर से बल्लेबाजी में पुनीत यादव ने आठ चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली। राघवेंद्र ने नाबाद 22 रन बनाए। राहुल झा ने 11 रनों का योगदान दिया। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में विनीत ने दो विकेट व विशाल सिंह ने एक विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर (खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) ने निभाई। मैच आॅब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ इंद्रजीत कुमार थे। स्कोरर धर्मजय, ऑनलाइन स्कोरर ओम झा व पिच क्यूरेटर हिमांशु रॉय थे। कॉमेंटेटर संजीव चौधरी थे।
बुधवार को सुबह 9 बजे से भागलपुर और मुंगेर के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है। मौके पर डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, मो फारूक आजम, डॉ अर्जुन कुमार, चंदन झा आदि मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…