पटना : पटना जिला क्रिकेट लीग में अनिसाबाद सीसी ने कदमकुआं सीसी पर 12 रन से जीत दर्ज की। बुधवार को पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में कदमकुआं ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनिसाबाद की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 231 रन बनाए। जवाब में कदमकुआं की टीम 28.3 ओवर में 219 पर आलआउट हो गई। मैन आफ द मैच अनिसाबाद के अनिकेत पाठक को चुना गया।
वहीं गर्दनीबाग ग्राउंड पर शीश महल सीसी बनाम एलबीएससी के बीच खेले जाने वाला मैच वरीय अंपायर आशीष कुमार सिन्हा और आशुतोष कुमार सिन्हा की माता कुमुद सिन्हा के आकस्मिक निधन हो जाने की वजह से रद्द हो गया। उनके निधन की खबर पर पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर सभी खिलाड़ियों व अंपायर ने दो मिनट का मौन रख कर व काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी।
अनिसाबाद सीसी: 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 231 रन, अनिकेत पाठक 73, गौरव कुमार 40, डब्ल्यू कुमार दास 24, मो शादाब आलम 24, रतन सिंह 27, अतिरिक्त 16, विकेट— अमन कुमार 2/36, आदित्य राज 1/48, सार्थक झा 1/8
कमदकुआं सीसी: 28.3 ओवर में 219 पर आलआउट, तन्मय 53, शशि रंजन 82, अतिरिक्त 23, विकेट— किशन 2/44, डब्लू कुमार दास 2/42, मनीष कुमार 2/13
कल का मैच:ईगल सीसी बनाम वाईबीसीसी, पटना हाईस्कूल, सुबह 9:30 बजे
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…