Loading Now
×

अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट वाई. सी.सी जूनियर विजयी में

पटना : वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में द्वित्य अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुक़ाबला आज ई.एस.पी.ऐन बनाम वाई. सी.सी जूनियर के बीच राजेंद्र नगर स्तिथ वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी में खेला गया ।

टॉस जीतकर वाई.सी.सी जूनियर ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वाई.सी.सी जूनियर ने निर्धारित ओवरों में अपने 10 विकेट खोकर 207 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी ई.ऐस.पी.ऐन की टीम 99रन पर ही सिमट गई । और इसी तरह यह मैच वाई.सी.सी जूनियर ने 108रनों से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

वाई.सी.सी जूनियर: 207/10(30ओवर)अभिजीत : 47, पवन : 33, : राज आर्यन 16। अनंत : 2/29, : श्रेष्ठ 2/34, रौशन कुमार :2/43 ,

ई.एस.पी.ऐन : 99/10(16.4ओवर)साहिल : 20, श्रेष्ठ : 17।पवन कुमार :4/23, रौशन :3/19, अथर्व :1/37

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच वाई.सी.सी जूनियर के पवन कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया और कल का सेमी फाइनल मुक़ाबला वाई.सी.सी जूनियर बनाम जी.ऐन.एस.यू के बीच खेल जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 7 = ?