बाबू राम नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट मे अंशुल क्रिकेट एकेडमी 7 विकेट से जीता
पटना : बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आज का मुकाबला अंशुल क्रिकेट एकेडमी बनाम आरसीए वॉरियर्स के बीच खेला गया।जिसमें अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने आरसीए वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया।
पहले बैटिंग करने उतरी आरसीए वॉरियर्स की टीम 89 रन पर ऑल आउट हो गई 18.5 ओवर में । जिसमें सचिन ने 39 रन बनाए वही अंशुल क्रिकेट एकेडमी के गौरव ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब मे अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को महज 6.3 ओवर मे हासिल किया। जिसमें आदित्य कुमार ने ताबड़तोड़ 69 रन मात्र 21 गेंदों में बनाए और उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया ।
Share this content:



Post Comment