Loading Now
×

अंशुल होम्स खेल सम्मान कल

पटना। खेल दिवस की पूर्व संध्या यानी 28 अगस्त को अंशुल होम्स के द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल सम्मान समारोह कल होगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और अंशुल होम्स के निदेशक राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

इन दोनों बताया कि इस सम्मान समारोह में पटना जिला से रणजी और उससे आगे तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। इन दोनों ने कहा कि इसके अलावा दो उदीयमान प्लेयर यशस्वी शुक्ला और आकाश कुमार सिंह को इस मौके पर सम्मानित किया जायेगा। रूपक कुमार कार्यक्रम के संयोजक ने बताया की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ये कार्यक्रम होटल पनाश गाँधी मैदान पटना-१ में दोपहर बारह बजे से किया आयोजित किया जाएगा।

सम्मानित किये जाने वाले पूर्व रणजी ट्रोफ़ी खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-अशोक पाठक, अशोक तालपात्रा, अशोक घोष, अशोक पॉल, अजय नारायण शर्मा,गौतम चटर्जी, देवकी नंदन दास, सुनील सिंह, अविनाश कुमार,तेजिंदर पाल सिंह लामबा,सैयद सबा करीम, अमिकर दयाल, तरुण कुमार, सुनील कुमार, निखिलेश रंजन,संजय रंजन,धीरज कुमार, राम कुमार, राजू वाल्श, पवन कुमार,आनंद प्रताप,अनंत प्रकाश, विष्णु शंकर, संजीव कुमार बाबा, अशोक कुमार, प्रभात कुमार, मनीष ओझा, संजीब सिन्हा, सतीश सिंह,ऋतुराज शर्मा, संतोष त्रिपाठी, सुब्रतो बनर्जी, सूरज नारायण लाल, धनंजय सिंह, अखिलेश सिन्हा, राजीव रंजन सप्पू,देबजीत चक्रवर्ती, साकेत कुमार, नीरज कुमार, नील कमल, संजय तिवारी,विकाश कुमार रानु, सरफ़राज़ अहमद, आशीष सिन्हा, देवेश चंद्र, चंचल दास गुप्ता (धौनी के कोच)।उदीयमान प्लेयर : यशस्वी शुक्ला व आकाश कुमार सिंह।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 3 = ?