Loading Now
×

अररिया जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग कल 8 जनवरी से अगले आदेश तक स्थगित : ओम प्रकाश जायसवाल

अररिया 07 जनवरी: अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग मैच सत्र 2021-2022 का A डिवीजन लीग मैच दिनांक 04.01.2022 को संपन्न हो चुका है तथा B डिवीजन का लीग मैच दिनांक 05.01.2022 से चल रहा है लेकिन अब इस लीग को स्थगित कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए अररिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा है कि ” वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु बिहार सरकार कला एवम कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव श्री दीपक आनंद के द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी तरह के खेल इंडोर/आउटडोर को स्थगित कर दिया गया है, अतः इस सूचना के आलोक में अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिला क्रिकेट लीग को दिनांक 08.01.2022 से अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 8 = ?