अररिया लीग:-अभिजीत ने लगाया लीग का पहला शतक ,एंबिशन सीसी जीती।

Khelbihar.com

Araria: अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग मैच का आज सातवां मुकाबला यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया .

30-30 ओवर का इस मैच में टॉस यूनाइटेड क्लब ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया लेकिन कप्तान का निर्णय उस समय गलत साबित हो गया जब जोकीहाट के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का स्कोर बना लिया है एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बल्लेबाज अभिजीत झा ने शानदार 137 रन बनाए वही वकार आलम और मनोवर ने 19 19 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया।

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश कुमार ने 3 विकेट शेखर और राजा कुमार ने दो-दो विकेट लिए। जोकीहाट की सधी हुई गेंदबाजी के आगे यूनाइटेड क्लब के बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 28 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अपनी टीम के लिए दीपक ने 33 आदित्य प्रकाश देवांशु राय ने 16 -16 रन बनाएं।


आज के मैच के निर्णायक विक्की और उज्जवल कुमार थे स्कोरिंग का कार्य पंकज कुमार ने किया ।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, सत्येंद्र नाथ शरण, वार्ड पार्षद सुमित सुमन, चांद आजमी, गोपेश सिन्हा, नितेश झा, मोहम्मद नदीम, वकार अहमद आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago