Home Bihar अररिया जिला क्रिकेट लीग : डी.सी.ए. ग्रीन ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ को हराया

अररिया जिला क्रिकेट लीग : डी.सी.ए. ग्रीन ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ को हराया

by Khelbihar

अररिया।स्थानीय अररिया कॉलेज मैदान पर खेले गए अररिया जिला क्रिकेट लीग (भागीरथी गंगा कंसम ट्रॉफी 35वां) के उद्घाटन मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी (डी.सी.ए.) ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ को 4 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 अररिया जिला क्रिकेट लीग : डी.सी.ए. ग्रीन ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ को हराया

आज जिला क्रिकेट लीग सीनियर (भागीरथी गंगा कंसम ट्रॉफी) का उद्घाटन मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ एवं डी.सी.ए. ग्रीन के बीच 25-25 ओवर का खेला गया।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम दयाल पासवान (प्राचार्य, अररिया महाविद्यालय, अररिया) तथा विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश जयसवाल (पूर्व जिला प्रतिनिधि, बिहार क्रिकेट संघ, पटना) द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ की टीम निर्धारित ओवरों में 167 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जयलाल ने 74 रन, पंकज साह ने 39 रन तथा हमीद ने 23 रन का योगदान दिया। डी.सी.ए. ग्रीन की ओर से गेंदबाजी में मनीष यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अक्षय कुमार और अंकित कुमार को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.सी.ए. ग्रीन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24.2 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में पंकज कुमार ने 57 रन कैफ ने 25 तथा विनीत ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘A’ के गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके।इंडस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से हामिद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रविशंकर और जलाल को 1-1 विकेट मिला, अंततः डी.सी.ए. ग्रीन ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

अंपायर

• अशोक मिश्रा

• अनिकेत झा

स्कोरर

• अमन राज

लाइव टेलीकास्ट एवं कमेंट्री उज्ज्वल कुमार

उपस्थित अतिथि एवं पदाधिकारी

श्री प्रवीर कुमार बिस्वास (अध्यक्ष),

श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव (सचिव),

श्री चांद आज़मी (उपाध्यक्ष),

श्री परवेज़ आलम (कोषाध्यक्ष),

श्री मनोज बरडिया (संयुक्त सचिव),

श्री सत्येन्द्र नाथ शरण,

श्री दिलीप झा,

श्री अनामी शंकर,

श्री अश्वनी कुमार,

रविशंकर दास,

मनीष कुमार मन्नू,

अमित सेनगुप्ता, राजू एवं राजेश, आदि उपस्थित थे

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े