Loading Now
×

अररिया लीग:-एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट की शानदार 43रनों से जीत।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 13 वां मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी और एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया ठंड की वजह से मैच 25 -25 ओवरों का खेला गया।

टॉस एंबीशन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अपनी टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत झा ने 60 रन वकार आलम ने 52 तौसीफ अहमद ने 32 रन बनाए जोगबनी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयंत राय ने दो विकेट विजय ठाकुर अजीत रंजन ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने तेज रन बनाने के चक्कर में अपने विकेट जल्दी-जल्दी गांवने लगे उनके बल्लेबाज 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सके जिसमें माजिद 30 कोनेन अंसारी ने 32 जयंत राय ने 22 रन बनाए एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के गेंदबाज सुरेंद्र कुमार और फिरोज ने दो-दो विकेट लिए। आज के मैच के निर्णायक अशोक मिश्रा और उज्जवल कुमार थे वही स्कोरिंग का कार्य अरमान ने किया.

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, सत्येंद्र नाथ शरण, चांद आजमी, अनामी शंकर, मोहतसीम जुबेरी, शादाब आलम, विकी कुमार, तनवीर आलम आदि उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?