नालंदा : आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच नालंदा बनाम गया के बीच एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेला गया।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्णव किशोर के शतक 104 रन, नमन गौरव 45 रन ,अंकित 34 रन, मुन्ना 28 रन , आकाश 25 रन , आदित्य 18 रन तथा सुमन 13 रन की मदद से 48.5 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाये। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमरजीत ने 60 रन पे 4 विकेट, सूरज ने 65 पर 3 तथा रिशु ने 50 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।
जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 28.2 ओवर मे अपने 10 विकेट खोकर ममात्र 157 रन ही बना सकी। जिसमे अंकुश ने 43 रन रश्मि ने 27 रन,मंजीत ने 21 रन, पटेल तथा अमरजीत ने क्रमशः ने 16-16 रन का योगदान दिया ।
नालंदा की ओर से गेंदबाज़ आदित्य राज ने अपने फिरकी से शेखपुरा की टीम को घुटनो पर ला दिया आदित्य राज ने 7.2 ओवर मात्र 27 रन ख़र्च करके 6 विकेट लिए, मनीष राज ने 32 रन पे 2 विकेट तथा सुमन और पवन ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर केशव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के आदित्य कुमार को दिया गया।कल दिनांक 27-02-2026 को नवादा बनाम गया का मैच खेला जायेगा।
Share this content: