बिहार खेल न्यूज़

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में आज अपने कार्यालय में संपन्न हो हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री रवि रंजन कुमार (​चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। तथा चुनाव पदाधिकारी श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया।


नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: (श्री राकेश कुमार)
​उपाध्यक्ष: (श्री राहुल कुमार)
​सचिव: (श्री धर्मवीर पटवर्धन)
​संयुक्त सचिव: (श्री विक्की कुमार उर्फ विक्की यादव)
​कोषाध्यक्ष: (श्री मनीष रंजन)
​नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत के बाद जिला क्रिकेट के विकास का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित सचिव श्री पटवर्धन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करना और स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक टूर्नामेंट आयोजित करना है।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिले के सभी क्लबों के प्रतिनिधि तथा पुराने कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए सीतामढ़ी की शांभवी व रिया पुणे रवाना।

सीतामढ़ी : जिले के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ…

7 days ago