Loading Now
×

अरवल लीग:-गुंजन के नाबाद अर्धशतक से जीता अरवल रेड

Khelbihar.com

Arwal: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी जूनियर क्रिकेट लीग में आज अरवल रेड ने अरवल ब्लू को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह अरवल ब्लू के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उपकप्तान आशीष के शानदार अर्धशतक के बदौलत अरवल ब्लू ने 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। आशीष ने 66 गेंदों में 70 रन बनाए। इसके अलावा सुधांशु ने 25 तथा निखिल शर्मा ने 14 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में नंदन शर्मा ने 3, आयुष एवं धीरज ने 2 – 2 तथा बिट्टू ने एक सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी अरवल रेड ने गुंजन के शानदार 83 रनों के बदौलत 23.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुंजन के अलावा प्रियांशु ने नाबाद 26 तथा गौरव ने 16 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान अभिषेक एवं आशीष ने 1 – 1 सफलता हासिल की। गुंजन को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अभिमन्यु कुमार एवं अंकित कुमार ने निभाई। इस मैच में बक्सर के स्टेट पैनल अंपायर श्री राजीव मिश्रा एवं अरवल के मनीष रंजन, संयोजक राम रमैया आदि मौजूद रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 2 = ?