अशोक सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 25 जुलाई से

पटना : लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग के प्रांगण मे अशोक सिंह फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में अशोक सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

इसकी जानकारी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शालिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 25 से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता एलएमसी के स्पोटर्स हेड रुपक कुमार के देखरेख में संपन्न होगी। इच्छुक खिलाड़ी स्कूल कार्यालय में या शतरंज प्रशिक्षक राकेश रंजन से 9431020115 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 23 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह ने प्रतियोगिता को लेकर बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों को जहां सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं प्रथम से छठा स्थान प्राप्त करने वाले बालक—बालिका खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…

2 days ago