Loading Now
×

अटल कप :-बेगूसराय ब्लू इलेवन ने बेगूसराय रेड इलेवन को 39 रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय ब्लू एलेवन की टीम अटल कप पर जमाया कब्जा! भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर मंडल भाजपा के द्वारा अटल कप का आयोजन किया गया जिसमें बेगूसराय ब्लू इलेवन की टीम ने बेगूसराय रेड इलेवन की टीम को 39 रनों से पराजित किया .

बेगूसराय ब्लू एलेवन के कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 175 रन पर पूरी टीम सिमट गई मंटू मोरिया सर्वाधिक 42 रन बनाए विनीत ने 20 रन बनाए और वही बेगूसराय रेड एलेवन की ओर से रोहन पांडे 2 विकेट प्राप्त किया ऋषि मेहता 2 विकेट प्राप्त किया .

जवाब में बेगूसराय रेड इलेवन की टीम 21 ओवर में 136 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय रेड इलेवन की ओर से भारत 25 और अमन वाला 28 रन बनाए बेगूसराय ब्लू एलेवन की ओर से विनीत 2 विकेट प्रेम रंजन पाठक दिलजीत 2 विकेट और 2 विकेट प्राप्त किया .

इस अवसर पर बेगूसराय जिला के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह भाजपा के प्रदेश संयोजक कुंदन सिंह भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश गौतम बेगूसराय क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू राजीव रंजन कुशवाहा सुमित सनी राधाकृष्ण सिन्हा अनिता राय विजय राय राजेश सोनी अनिल सिंह मुकेश पप्पू दीपक कुमार मौजूद थे .

इस मैच के मुख्य एम्पायर सुधीर गुप्ता और कंचन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद इमरान थे उद्घोषक मृत्युंजय कुमार वीरेश और बिभु थे धन्यवाद ज्ञापन और आगत अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश गौतम ने किया

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 6 = ?