Bihar Ranji team

अररिया जिला क्रिकेट लीग में आयुष इलेवन ने 7 विकेट से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 17 वाँ मैच एफसीए बी, फारबिसगंज और आयुष 11 के बीच खेला गया ।

एफसीए बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर मे अपना सभी विकेट खोकर 107 रन रन ही बना पाई ।
एफसीए बी की तरफ से खेलते हुए गौरव ने 41 रन, सर्जराज ने 12 और रौनक ने 4 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।
आयुष 11 के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनोज ने 4 विकेट, लव ने 2 विकेट और मृत्युंजय ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी आयुष 11 की टीम 10.1 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया ।
आयुष 11 की तरफ से खेलते हुए सुजल ने 50 रन, अविनाश ने नाबाद 19 रन और संतोष ने 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।एफसीए बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजू ने 2 विकेट और गौरव ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे आयुष 11 ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आयुष 11 के मनोज को दिया गया ।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और गुलशन थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य शादाब शमीम, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू, उज्ज्वल, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच
इंडस स्पॉटिंग क्लब बी और अररिया डिफेंडर के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago