Loading Now
×

बाँका जिला खेल संघ की बैठक सम्पन्न,हुई कई निर्णय

बाँका 22 फरवरी:  स्थानीय आर एम के स्कूल परिसर में आज बाँका जिला खेल संघ की आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने किया।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बाँका जिला क्रिकेट एसोसिएशन सह डायनामिक कृषांग क्रिकेट ग्रुप के तत्वावधान में विनोद बिहारी सिंह एवं ब्रजेन्द्र मिश्र की स्मृति में द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 27 फरवरी से आर एम के स्कूल के मैदान पर किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में चार टीम बाँका जिला से रहेगा और चार टीम अन्य जिले की होगी। आयोजन समिति के समन्वयक सुवोद कुमार झा ने बताया कि इसका फाइनल मैच 13 मार्च 22 को खेला जाएगा।

इस मौके पर जिला खेल संघ के सचिव शिवनारायण झा, कन्हैया प्रसाद चौहान, खेल शिक्षक प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, चंदन चौधरी,पंकज कुमार, सोनू कुमार सिंह,अंकित कुमार तिवारी, सुमन शेखर, आर्यन स्कंद राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 4 = ?