Loading Now
×

बरबीघा क्रिकेट क्लब बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

पटना : बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बरबीघा क्रिकेट क्लब शेखपुरा बनाम पटना सिटी बॉयज के बीच खेला गया। जिसमें बरबीघा क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट से जीत हासिल कर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की की।

पहले टॉस जीतकर पटना सिटी की टीम ने अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 60 रन ही बना पाई। पटना सिटी के हमजा ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए वही शेखपुरा के आर्यन अमन ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी शेखपुरा की टीम ने 12.3 ओवर इस लक्ष्य को हासिल किया। शेखपुरा के उत्पल कुमार ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाएं वहीं गेंदबाजी में पटना सिटी के हमजा और गुड्डू कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।

आर्यन अमन को उनके अच्छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मौके पर आदित्य कुमार ने मैन ऑफ द मैच देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 5 = ?