Katihar : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में ए डिवीजन लीग में आज का मैच सन्नी क्रिकेट एकेडमी बनाम बारसोई क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें सन्नी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए।
मुख्य स्कोरर रहे विश्वजीत कुमार ने 56 रन और राहुल पुदासैनी ने 28 रन बनाए गेंदबाजी में बारसोई की तरफ से रंजित यादव ने 4 विकेट और अशरफ अली अंसारी ने 3 विकेट लिए।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारसोई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 29.3 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल किए।मुख्य स्कोरर रहे सुरजीत सिंह ने 42 रन और प्रियांशु ने 39 रन बनाए।गेंदबाजी में सन्नी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गौतम ठाकुर ने 3 विकेट लिए।मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और अजीत सिंह रहे।स्कोरर की भूमिका में सिद्धांत सिंह रहे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…