Loading Now
×

बसावन पार्क और वीकेएस एकेडमी अगस्तया कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना 03 मार्च: बसावन पार्क और वीकेएस एकेडमी ने अगस्तया कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में अगस्तया क्लासेस राजापुर की ओर से प्रायोजित इस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में बसावन पार्क एकेडमी ने वाईसीसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

दिन के दूसरे मुकाबले में वीकेएस क्रिकेट एकेडमी ने सीएबी की टीम को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। पहले मैच में बसावन पार्क के यश प्रताप (106 रन) और दूसरे मैच में वीकेएस के राजवीर (42 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

पहला मैच
वीसीसी: 25 ओवर में 159/3
(पीयूष-65, मोहित-53, अति-24, संचेत-27/2)
बसावन पार्क: 15.4 ओवर में 163/2
(यश प्रताप-106, इशांत-15, शुशांत-24/1)

दूसरा मैच
सीएबी: 25 ओवर में 142/9
(रितेश 22, तनुमय-21, राज-21/3)
वीकेएस: 21.4 ओवर में 143/6
(राजवीर-42, संदीप-31, तनमय-12/4)

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 7 = ?