Loading Now
×

राजेंद्र प्रसाद सिंह अंडर-13:-बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Patna:राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एसएसआर क्रिकेट एकेडमी को 122 रनों से हरा कर केलाल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 226 रन बनाये। अभ्युदय सिंह ने 38 गेंद में 12 चौके व 1 छक्के की मदद से 61 जबकि आयुष पटेल ने 40 गेंद में 14 चौकों की मदद से 69 रन बनाये। गेंदबाजी में अभिषेक 2, अमत्र्य को 1 विकेट मिला।

जवाब में एसएसआर क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन ही बना सका।जिसमे अद्वत्य ने 43 और अभिषेक ने नाबाद 32 रन बनाये।गेंदबाजी में साहिल कुमार 2, अमृत और सुमंत को 1-1विकेट मिला।

विजेता टीम के आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 2 = ?