Loading Now
×

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार एजीएम एवं चुनाव कल

पटना 29 जून: बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव मंगलवार या 30 जून,2021 को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी।

उन्होंने बताया कि चुनाव पदाधिकारी पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री उमाशंकर होंगे जबकि बिहार ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन हिस्सा लेंगे। इस आमसभा की बैठक व चुनाव में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए होगा। इस वार्षिक आमसभा की बैठक में बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के पदाधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में बेसबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की जायेगी। साथ ही कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा के द्वारा ऑडिट रिपोर्ट समेत इस सत्र का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?