Home Bihar बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का एसजीएम कल

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का एसजीएम कल

by Khelbihar

पटना, 9 जुलाई: राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में शनिवार को पूर्वाह्न 12.30 से बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की विशेष आम सभा की बैठक आयोजित होगी।

यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सभी जिला यूनिट समेत संबंद्ध सारी इकाईयों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सत्र का वित्तीय लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष रुपक कुमार रखेंगे। इस बैठक के दौरान विशेष रूप मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा, संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और एलएमसी ग्रुप की निदेशिका मीनू सिंह उपस्थित रहेंगी।

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि इस बैठक के दौरान राज्य में बेसबॉल के विकास की गति को तेज करने की रुपरेखा तैयार की जायेगी। स्कूल से लेकर जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग समेत कई अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि संघ का मकसद है कि इस खेल का प्रसार हर जिले में हो। खास कर स्कूल और कॉलेजों में इसका प्रसार किया जाए ताकि प्रतिभाएं उभर कर आएं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े