Loading Now
×

बीसीए एजीएम की बैठक अगले आदेश तक स्थगित :राकेश कुमार तिवारी(बीसीए अध्यक्ष)

पटना 10 सितंबर: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 12 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम)की बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर तिथि विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक को तत्काल स्थगित कर अगले आदेश तक विस्तारित करने का निर्णय कुछ जिला संघों के पदाधिकारीयों व बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा की गई विशेष आग्रह पर किया गया है।

श्री तिवारी ने कहा है कि आगामी आयोजित होने वाली बीसीए की इस वार्षिक आम सभा बैठक की विस्तारित तिथि के संबंध में अन्य आवश्यक सूचना आप तमाम जिला संघों के पदाधिकारियों, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सम्मानित सदस्यों, एसोसिएट सदस्यों तथा बीसीए के कमेटी- सब कमेटी के सभी सम्मानित अध्यक्ष (चेयरमैन) को शीघ्र हीं उपलब्ध करा दी जाएगी।जिसकी विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 2 = ?