डा जोगिंदर सिंह तीन दिवसीय ट्रॉफी मे डीसीए बेस्‍ट इलेवन ने बनाई बढ़त

धनबाद : डा जोगिंदर सिंह ट्राफी के लिए खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन डीसीए बेस्‍ट इलेवन ने पहली पारी में तीन रन की बढ़त हासिल कर ली है।

टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में डीसीए सुपर इलेवन ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। शनिवार को कल के अपने स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन से आगे खेलते हुए डीसीए बेस्‍ट इलेवन ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित कर दी।।

नवनीत कुमार सिंह ने 120 रनों की जोरदार शतकीय पारी खेली। उसने अपनी पानी में 21 चौके व एक छक्‍के उड़ाये। इसके अलावा पुरुषोत्‍तम कुमार ने 35, कोनैन कुरैशी ने 29 और प्रकाश कुमार सिंह ने 24 रन बनाए। सुपर इलेवन के फहद आफताब ने 48 पर तीन और आर्यमन लाला ने 42 पर दो विकेट लिए।

इसके बाद सुपर इलेवन ने दूसरी पारी में दिन की समाप्ति तक एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। हसनैन कुरैशी 22 और आसिफ खान नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

11 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago