Home Bihar BCA ने किया रणजी ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

BCA ने किया रणजी ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

by Khelbihar

पटना, 5 अक्टूबर 2026: एडमिनिस्ट्रेटर से मिली मंजूरी के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने BCCI द्वारा आयोजित आगामी क्रिकेट सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्गों एवं टीमों के चयन ट्रायल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

*रणजी ट्रॉफी चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को*

बिहर क्रिकेट एसोसिएशन के रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल सभी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि वे 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी चयन ट्रायल के लिए रिपोर्ट करें।एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने का अनुरोध किया है।

*रणजी कैंप के अंडर-23 योग्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल*

रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल और अंडर-23 आयु वर्ग में खेलने के योग्य खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा।सभी पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

*पुरुष अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी कैंप*

पुरुष अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में रिपोर्ट करना होगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 BCA ने किया रणजी ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

*महिला अंडर-19 चयन ट्रायल*

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू टूर्नामेंट सत्र 2025-26 में भाग लेने वाली सभी महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित होने वाले अंडर-19 महिला चयन ट्रायल के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

IMG-20260501-WA0009 BCA ने किया रणजी ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

*महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे और टी-20 ट्रॉफी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल*

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे और टी-20 ट्रॉफी (2025-26) में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा।एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें तथा चयन ट्रायल में समय पर उपस्थित हों। विशेष जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.biharcricketassociation.in लॉगिन कर देख सकते हैं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े