कराटे

बीसीए अब तो जारी कर दो अंडर-19 कैम्प के लिए खिलाडियों की लिस्ट

पटना 25 अगस्त: अब तो जारी कर दो कैम्प के लिए खिलाडियों की लिस्ट जी हाँ खिलाडियों का सब्र अब बर्दास्त से बाहर हो रहा है। खिलाड़ी बार बार बीसीए की वेबसाइट देख रहे ताकि लिस्ट मिल सके लेकिन अब बीसीए ने अभी तक अंडर-19 खिलाडियों का लिस्ट जारी नही किया है।।

बीसीए के ने 24 अगस्त को ट्रायल सम्पन्न करबा लिया इसके बाद से खबरें थी कि लिस्ट 24 अगस्त के रात में जारी कर दिया जाएगा लेकिन फिर खबर मिली कि शायद आज 25 अगस्त की सुबह को जारी किया जाएगा।लेकिन अब तो हद हो गई लिस्ट अभी तक बीसीए ने नही जारी किया है।

जबकि बीसीए के एक पदाधिकारी से खेलबिहार ने पूछा आख़िर कब तक लिस्ट होगा जारी।जिस पर बीसीए के उस पदाधिकारी का कहना था की लिस्ट चयनकर्ताओं द्वारा तैयार किया जा रहा है कल रात और आज सुबह भी तैयारी में चयनकर्ताओं लगे हैं लिस्ट जल्द ही जारी कर दिया जाना चाहिए।

लिस्ट जारी होने में बीसीए द्वारा किए जा रही देरी को लेकर सोसल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है।कई ने तो कहा लिस्ट इसलिए जारी नही हुआ अभी तक क्योंकि बाहरी खिलाडियों या पैसे वाले खिलाडियों की पैरवी होती होगी ।तो कई ने कहा चयनकर्ताओं ने तो लिस्ट कबका दे दिया होगा पर लिस्ट में आखिर देरी को एक संका उत्पन करती है।।

आपको बता दे कि बीसीए के अनुसार 26 अगस्त सुबह 10:30 बजे से कैम्प का उद्धघाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह द्वारा होना है और खिलाडियों को रिपोर्ट आज शाम तक सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार करना है।

आख़िर जब बीसीए अभी तक(ख़बर लिखें जाने तक) कैम्प के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी नही किया है तो बीसीए बताए कि लिस्ट जारी होने के बाद बिहार के 38 जिलों के खिलाड़ी अगर लिस्ट में चयनित होते है तो कैसे सारण कैम्प आज शाम तक पहुंच पाएंगे।

बीसीए बताए आख़िर वह खिलाड़ी जो बाढ़ प्रभावित जिला का है वह कैसे शाम तक रिपोर्ट करेंगे।ऊपर से कोविड-19 के बजह से ट्रेन भी बहुत कम ही चल रही है।

या हो सकता है बीसीए ने पहले ही उन खिलाड़ी की लिस्ट तैयार कर ली है जिसे कैम्प में भाग लेना है और उन खिलाडियों को बता दिया हो कि आपको कैम्प के लिए चुना गया है।क्योंकि इसका और क्या मतलब हो सकता है? क्यों नही अभी तक लिस्ट जारी हुआ। शाम तक कैसे खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे बताए बीसीए।

या बीसीए को चाहिए कि कैम्प की तिथि को आगे बढ़ाया जाए और लिस्ट जल्द जारी कर दिया जाए और खिलाडियों को समय दे रिपोर्ट करने के लिए।

खबरों की अपडेट के लिए लाइक करे हमारे Facebook Page Khelbihar.Com को।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago