Home Bihar BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -23 क्रिकेट : मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया।

BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -23 क्रिकेट : मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया।

by Khelbihar

पूर्णिया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत आज का मुकाबला रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में मधेपुरा और किशनगंज के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मधेपुरा की टीम ने 39.2 ओवर में 204 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। टीम की ओर से हेमंत कुमार ने शानदार 73 रन बनाए, जबकि अस्मित राज ने 32 रन और सौरव सिन्हा ने 28 रन का योगदान दिया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -23 क्रिकेट : मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया।

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम मधेपुरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। मधेपुरा की ओर से ओंकार कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि मोनू भारत गोआला और अयान वसीम शोएब ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस प्रकार मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस अवसर पर दिग्विजय सिंह (संयुक्त सचिव), अभिषेक कुमार टीम पूर्णिया के कोच,प्रेम प्रकाश, लीग कमेटी सदस्य,विशाल कुमार एवं विद्या विहार के PRO राहुल शांडिल्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।मैच के अंपायर कुमार रजनीश और राजेश कुमार यादव थे, जबकि स्कोरर की भूमिका प्रियंIशु कुमार और अजीत कुमार ने निभाई।

IMG-20260501-WA0009 BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -23 क्रिकेट : मधेपुरा ने किशनगंज को 100 रनों से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े