कराटे

बीसीए करने जा रही है वेबीनार कम इंटरेक्शन सेशन का आयोजन,भाग लेने के लिए अभी रजिस्ट्रेशन करें।

PATNA 20 मई : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा वेबीनार कम इंटरेक्शन सेशन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें बिहार क्रिकेट से निबंधित सभी खिलाड़ी तथा बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े सभी जिला संघों से अग्रसारित किए गए उदीयमान खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

इसकी जानकारी खेलबिहार को देते हुए बिहार क्रिकेट संघ के जीएम क्रिकेट सुबीर चंद्र मिश्रा आगे बताया कि” इस वेबीनार के संबंध में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बीसीए की वेबसाइट पर जारी सूचना में दिए गए लिंक पर अपना जानकारी उपलब्ध कराना है और उन्हें उनके मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर वैबिनार के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी जिसे स-समय उपस्थित होकर उस ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ खिलाड़ी प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दे कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार एवं रविवार को दोपहर के 1:00 बजे से वेबिनार आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक दिन 3 सत्र आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक सत्र के बीच में 20 मिनट का अवकाश होगा।

इस वेबीनार कम इंटरेक्शन सेशन में सभी खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट ट्रेनर्स , कोचेस के द्वारा ट्रेनिंग तथा क्रिकेट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, इसके अलावा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी, स्पोर्ट साइकोलॉजिस्ट, न्यूट्रीशनिस्ट तथा अंतर्राष्ट्रीय कोचेस के द्वारा खेल तथा फिटनेस की बारीकियों तथा नए टेक्निक्स और इक्विपमेंट्स की जानकारी दी जाएगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने सभी जिला संघों के पदाधिकारियों से निवेदन करता है, कि वह अपने जिला संघ से जुड़े खिलाड़ियों को फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने के लिए प्रेरित करें, तथा खुद भी आयोजक के तौर पर रजिस्टर करें।

वैश्विक महामारी कोरोना के समय में बिहार क्रिकेट के द्वारा क्रिकेट के विकास के लिए यह प्रयास किया जा रहा है, इसमें खिलाड़ियों को हो रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी तथा जल्द से जल्द उनकी तकनीकी सारी समस्याओं को समाधान करके बिहार क्रिकेट के उज्जवल भविष्य के लिए सारे कदम उठाए जाएंगे, यह वेबीनार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जिला संघ तथा बिहार क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।

वेबिनार में भाग लेने हेतु दिए लिंक का प्रयोग करें एवं अपनी पूरी विवरणी शुक्रवार दिनांक 21 May 2021 तक जानकारी दें: https://forms.gle/o5WHaMWzVEQhD7FK9

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago