नालंदा : आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 16 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच गया बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया गया ।
गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये जिसमे अंकित ने 50 रन, नितीश ने 39 रन , सौर्य ने 31 रन, ऋषिकेश ने 23 रन, विकास ने 21 रन का योगदान दिया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाज आकाश ने 43 पर 2, आयुष ने 34 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।
जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की टीम 44.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 168 रन ही बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 14 रन आकाश ने 68 रन, अंकित ने 24 रन केशव ने 20 रन का योगदान दिया ।गया की ओर से गेंदबाज़ संगम ने 39 रन देकर 3 विकेट, अमित ने 15 रन पे 3 विकेट, सत्या ने 17 रन पे 2 विकेट तथा ऋषिकेश ने 19 पर 2 विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी इत्यादि मौजूद रहे।मैच के मैन ऑफ द मैच गया के अमित कुमार को दिया गया।चौथा मैच दिनांक 13-04-2026 को शेखपुरा बनाम नालंदा के बीच खेला जायेगा।
Share this content: