Loading Now
×

बिहार विजय मर्चेन्ट अंडर-16 ट्रायल को लेकर बीसीए ने जारी की नई सूचना,देखें

पटना 02 दिसंबर: विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम का ट्रायल के लिए पूर्व में घोषित सूचना के संबंध में एक और सूचना बीसीए ने आज जारी की है।।

सूचना में कहा गया है कि”अंडर -16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक ट्रायल अधिसूचित है।

इन तिथियों के दौरान बोर्ड की परीक्षा भी हो रही है। इस संबंध में सभी जिला संघो और खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि जिस भी खिलाड़ी के बोर्ड का परीक्षा उनके जिलों के लिए ट्रायल की अधिसूचित तिथि को है वो सभी खिलाड़ी 5 दिसंबर रविवार और 8 दिसंबर बुधवार को परीक्षा के प्रवेश पत्र और जिलों से प्राप्त अनुशंसा के साथ उपस्थित होकर ट्रायल दे सकते है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?