Loading Now
×

बीसीए ने पुरुष व महिला अंडर-19 ट्रायल स्थगित होने के बाद जारी की नए स्थान व तिथि।

पटना 23 अगस्त: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरुष अंडर-19 ट्रायल का आज तीसरा और अंतिम दिन था जो बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया।वही महिला अंडर-19 का भी ट्रायल आज था पर बारिश ने इसका भी खेल बिगाड़ दिया लेकिन बीसीए ने नए स्थान पर ट्रायल की घोषणा कर दिया है।

बीसीए के सीईओ मनीष राज ने बीसीए को वेबसाइट के माध्यम से बताया है कि” वर्षा के कारण 23 अगस्त 2021 को शाखा मैदान और मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल रहे महिला और पुरुष U-19 वर्ग के ट्रायल को स्थगित करने के उपरान्त जारी संसोधित किया गया है।

अब ट्रायल इस प्रकार से होगा।

वर्ग : U 19 पुरुष
दिनांक:   24 अगस्त 2021
स्थान: इंडोर स्टेडियम, क्रिकेट एकेडमी ऑफ पाठान्स, खगौल,
समय: 8 बजे सुबह से।

वर्ग:     महिला (सीनियर एवं U-19)
दिनांक:   25 एवं 26 अगस्त 2021
स्थान:  इंडोर स्टेडियम, क्रिकेट एकेडमी ऑफ पाठान्स, खगौल,
समय: 8 बजे सुबह से।

शेष पूर्व के अधिसूचना के अनुसार होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 1 = ?