पटना 01 नवंबर 2026 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 28 खिलाड़ियों के नाम पुरुष वर्ग के अंडर -16 TW-3 टेस्ट के लिए जोड़े हैं जिसके लिए बीसीए अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुई कहा हैं ” BCCI जूनियर चयन समिति द्वारा बॉयज़ अंडर-16 TW-3 टेस्ट के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों को नए रूप से शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी शामिल हैं जो पूर्व में आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अनुपस्थित थे, वे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले वर्ष मेडिकल टेस्ट पास कर लिया था और वर्तमान सत्र के लिए अभी भी पात्र हैं, तथा अधिक उम्र (Over-age) एवं कम उम्र (Under-age) वाले खिलाड़ियों के स्थान पर शामिल किए गए खिलाड़ी हैं।
वे अपने दस्तावेज़ जमा करने एवं सत्यापन कराने हेतु दिनांक 2 नवंबर 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

बल्लेबाज एवं विकेटकीपर (Batsmen & Wicketkeepers)
1. Uttam Hemant Bharadwaj – मधुबनी (WK)
2. Raj Vinay Guru – नालंदा (WK)
3. Swarnmol Nikky Ratna – मुजफ्फरपुर (WK)
4. Ujjwal R Kumar – शिवहर
5. Arsalan Zaki Khan – कैमूर
6. Tejaswi Raushan Chauhan – वैशाली
7. Amrit Shobhit Raj – बेगूसराय
8. Keshav Kumar – मधेपुरा
9. Rohit Kuwar – सिवान
10. Agastya Pramod Kumar – पटना
गेंदबाज (Bowlers)
11. Harshit J Kumar – शिवहर
12. Md. Firoz Sameer – नालंदा
13. Shivam Kaushlendra Kumar – नालंदा
14. Aman Manesh Raj – पूर्णिया
15. Yakshendra Subhash Kumar – अररिया
16. Gulam Mustafa – गोपालगंज
17. Nairit Pradip Das – किशनगंज
18. Swapnil – बांका

जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़
सभी खिलाड़ियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की मूल प्रति (Original) के साथ एक सेट रंगीन छायाप्रति (Colour Photocopy) अनिवार्य रूप से लानी होगी।
1. डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (Digital Birth Certificate)।
2. शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की स्कूल मार्कशीट।
3. वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालय द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate)।
4. PVC आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card)।
महत्वपूर्ण निर्देश
– उपर्युक्त सभी दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य है।
– सभी खिलाड़ियों को प्रातः 10:00 बजे तक BCA कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।
– सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ उनकी एक सेट रंगीन छायाप्रति लाना आवश्यक है।
सभी संबंधित खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।
Share this content: