Home Bihar BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 97 रनों हराया।

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 97 रनों हराया।

by Khelbihar

भागलपुर : BCA सीनियर बांका बनाम लखीसराय (संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) मैच में बांका ने 97 रन से जीत दर्ज की।बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 348 रन बनाया। बल्लेबाजी में पुनीत यादव 63 गेंद में 13 चौका 1 छक्का लगाकर 78 रन, विनीत चौधरी ने 86 गेंद में 7 चौका 2 छक्का लगाकर 71 रन बनाया और आदित्य कुमार ने 37 गेंद में 5 चौका 6 छक्का लगाकर नाबाद 73 रन बनाया।

लखीसराय की गेन्दबाजी में अमित सत्यम और रवि सिंह को 2-2 विकेट तथा अभिषेक, अनुकूल और प्रणय को 1-1 विकेट मिला।

लखीसराय ने 39.5 ओवर में 9 विकेट पर 251 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुशांत सिंह ने 73 गेंद में 5 चौका 2 छक्का लगाकर 60 रन बनाया। रवि सिंह ने 41 रन और शशि कुमार ने 50 गेंद में 7 चौका 3 छक्का लगाकर 71 रन की पारी खेली।बांका की गेन्दबाजी में कप्तान हिमांशु सिंह ने 9 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाया। राशिद को 2 विकेट एवं जोरावार, कुणाल और आदित्य को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 97 रनों हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े