Home Bihar BCA U-19 वनडे ट्रॉफी : दरभंगा ने मधुबनी को 69 रनों हराया.

BCA U-19 वनडे ट्रॉफी : दरभंगा ने मधुबनी को 69 रनों हराया.

by Khelbihar

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 69 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए सन्नी के 86 रन और सचिन पांडे 66 रन के बदौलत 50ओवर में 8 विकेट खोकर 275 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से पिंटू ने 3और सार्थक ने 2 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सार्थक झा 102 तथा उत्तम 26 रन बनाए । दरभंगा के अनिकेत को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा मोहम्मद कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मधुबनी बनाम शिवहर बीच खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े