पटना : ईस्ट चंपारण बनाम सिवान ( VDCABCA क्रिकेट ग्राउंड विदुपुर, पटना ) मैच में ईस्ट चंपारण ने 74 रनों से जीत दर्ज की।
ईस्ट चंपारण ने 47.3 ओवर में 10 विकेट पर 288 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान मनी कौशल कांत 77 गेंद में 8 चौके 2 छक्के लगाकर 80 रन, करण कुमार 42 गेंद में 4 चौके 6 छक्के लगाकर 71 रन और युवराज सिंह ने 43 रन बनाया।
सिवान की गेंदबाजी में सौरव यादव 10 ओवर 1 मेडन 58 रन 5 विकेट, अमित पटेल को 2 एवं रितेश, रितिक और रिजु खान को एक-एक विकेट मिला।
सिवान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमित पटेल 69 गेंद में 4 चौके 1 छक्का लगाकर 50 रन, अभिषेक अर्जुन 32 रन और रितेश ने 23 रन बनाया।ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में सत्यम करण और हर्षित को दो-दो विकेट मिला तथा कप्तान मनी कौशल कांत और युवराज सिंह को एक-एक विकेट।
Share this content: