पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए विमेंस सीनियर एवं अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों की में आज VDCA विदुपुर, पटना के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम F ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
टीम G ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान निकी कुमारी ने 33 रन, ममता राय ने नाबाद 36 रन और रोजी ने 17 रन बनाया।टीम F की गेन्दबाजी में आंचल कुमारी चार ओवर 33 रन 3 विकेट तथा ऋषिका किंजल चार ओवर 20 रन 3 विकेट। कोमल, हंसू और भाग्यश्री को एक-एक विकेट मिला।

टीम F ने 18.1 को ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बनाया। बल्लेबाजी में सोनी कुमारी ने 46 गेंद में 69 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्के शामिल रहे। कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने 32 रन बनाए तथा पल्लवी कुमारी ने नाबाद 15 रन और सिमरन ने नाबाद 14 रन बनाया।टीम G की गेन्दबाजी में डॉली को 2 विकेट और जिया को 1 विकेट मिला।
Share this content: