बिहार खेल न्यूज़

BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : टीम बी ने टीम ए को 5 विकेट से हराया,अक्षरा गुप्ता की शतक (164 रन)।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए को 5 विकेट से पराजित किया।

सैंडीश कंपाउंड , भागलपुर में खेले गए मुकाबले में टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 250 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम बी ने 34.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए के लिए कप्तान और विकेटकीपर अक्षरा गुप्ता ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 164 रनों की प्रभावी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 6 छक्के लगाए। नीतू ने 17 रन बनाया। टीम ए ने निर्धारित 28 ओवर में 250 रन बनाए। BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी की गेंदबाजी में शांध्या कुमारी ने 5 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। तेज़स्वनी, कहकक्षा और शाक्षी सिंह को 2-2 विकेट तथा अनु को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी के लिए स्वीटी कुमारी ने नाबाद 75 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान और विकेटकीपर दीपा ने 41 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि नेहा ने 33 रन और तेजसवनी 22 रन बनाया।

BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए की ओर से गेंदबाजी में मुखरा ने 8 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। प्राची, लक्की और संजना को 1-1 विकेट मिला।

इस मुकाबले में BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago