Home Bihar बिहार क्रिकेट को लेकर बीसीए की दिल्ली में मैराथन मंथन

बिहार क्रिकेट को लेकर बीसीए की दिल्ली में मैराथन मंथन

by Khelbihar
पटना : बिहार क्रिकेट के बदलते हालात को लेकर पहले तो राज्य के अंदर बैठक, चर्चा एवं परिचर्चाएं होती रही हैं। लेकिन अब प्रांत के बाहर बैठकों का होना शुरू हो गया है। इसी बीच सोमवार को बिहार क्रिकेट को लेकर नई दिल्ली में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी तथा बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र के बीच कई दौर की मैराथन बैठकें हुईं। दोनों पदाधिकारियों के बीच मुलाकात में बीसीए से जुड़े तरह-तरह की गतिविधियों को चुस्त एवं दुरुस्त बनाने की रणनीति बनी।
बीसीए अध्यक्ष श्री तिवारी ने बीसीए के मुख्य प्रवक्ता श्री मिश्र को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि आप खुद पुराने खिलाड़ी रहे हैं और लंबे समय तक क्रिकेट के पदाधिकारी के रूप में भी अनुभव रखते हैं। इसका फायदा संघ को मिलना चाहिए जो पूर्णरुपेण अभी नहीं मिल रहा है। हर पहलू पर विचार करते हुए बीसीए की प्रगति चारों तरफ से हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। बीसीए की प्रगति में पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक योगदान महत्वपूर्ण होता है।

इस बात को एक-एक लोगों को समझना होगा तभी बीसीए की प्रगति की गाड़ी पटरी पर तेजी से दौड़ेगी। बीसीसीआई के सत्र 2023-24 के घरेलू मैच का बीसीए द्वारा आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों को सफल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इस वर्ष बिहार टीम का हर वर्ग में परफॉरमेंस पहले से बेहतर बनाया जाए इस पर दोनों के बीच चर्चा हुई और सुझाव सामने निकल कर आया जिस पर अमल कराने की बात कही गई।

साथ ही बिहार के क्रिकेट को गर्त में धकेलने के प्रयास में जुटे शरारती तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसने पर विशेष चर्चा हुई और बीसीए के विरोधी लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने की भी रणनीति बनायी गई।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े