Loading Now
×

बीसीसीआई ने जारी की रणजी ट्रॉफी मैच के शेड्यूल,बिहार का पहला मुकाबला 13 जनवरी को,शेड्यूल

पटना 31 अगस्त: बीसीसीआई की घरेलु मैचों के शेडूअल जारी कर दिया है। रणजी ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है जिसमे कुल 8 टीम है। टीमों के लिए 5 दिन की क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान सभी मैच बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और अहमदाबाद के मैदानों पर खेले जाएंगे।

नॉकआउट मुकाबले 20 फरवरी से कोलकाता में खेले जाएंगे और तब भी वहां टीमों को 5 दिन के लिए जरूरी क्वारंटाइन में रहना होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 फरवरी से 20 मार्च तक खेले जाएंगे और सेमीफाइनल मैचों का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च तक होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 अगस्त को बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल को जारी किया है। फाइनल मुकाबला कोलकाता में ही 16 मार्च से 20 मार्च तक खेला जाएगा।रणजी ट्रॉफी में 5 एलिट ग्रुप है जिसमें सभी में 6-6 टीमें मौजूद है तो वही एक ग्रुप में जो कि प्लेट ग्रुप है उसमें 8 टीमें शामिल हैं।

रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए सभी ग्रुप इस प्रकार हैं-

एलिट ए: गुजरात, पंजाब, हिमाचल, मध्य प्रदेश, सेवाएं और असम (मुंबई में)

एलिट बी: बंगाल, विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा (बैंगलोर में)

एलीट सी: कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड (कोलकाता में)

एलीट डी: सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और गोवा (अहमदाबाद में)

एलिट ई: आंध्र प्रदेश , उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी (त्रिवेंद्रम में)

प्लेट ग्रुप: चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल (चेन्नई में)

बिहार टीम के मुकाबले की तिथि तथा बनाम टीम इस प्रकार से है :

13 जनवरी 2022 : बिहार बनाम मणिपुर
20 जनवरी 2022 : मेघालय बनाम बिहार
27 जनवरी 2022 : बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
3 फरवरी 2022 : बिहार बनाम सिक्किम
10 फरवरी 2022: बिहार बनाम चंडीगढ़

प्लेट ग्रुप के सभी मुकाबले चेन्नई में खेले जायेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 6 = ?