बीपीएल:-रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय चैलेंजर्स ने तेघरा टाइगर्स को 1 विकेट से हराया.

Khelbihar.Com

Begusrai:बेगूसराय प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम तेघरा टाइगर के बीच खेला गया। जिसमें के बेगूसराय चैलेंजर्स ने तेघरा को 1 विकेट से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा की पूरी टीम 68 रन बनाकर 17 ओवर में सिमट गई बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से विनीत सरन ने 24 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए तथा मयंक ने 16 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया सनोज मेग्गिल 2 विकेट प्राप्त किए प्रेम रंजन पाठक और चंदन को एक-एक विकेट प्राप्त हुए तेघड़ा की ओर से सर्वाधिक रन रोशन ने 19 और अंकित ने 12 रन बनाए।

जवाब में उतरे बेगूसराय चैलेंजर्स ने शुरुआती विकेट गवाएं और मैच काफी रोमांचक स्थिति में चला गया चैलेंजर्स की ओर से विनीत ने 15 रन और त्रिपुरारी ने 14 रन का योगदान दिया। तेघरा की ओर से सर्वाधिक विकेट रोशन ने 4 विकेट झटके और मोहन ने 2 विकेट प्राप्त किया। ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय चैलेंजर्स के विनीत शरण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान और कृष्ण मोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश सत्यम कुमार रवि कुमार मो इमरान मौजूद थे बेगूसराय प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल का मैच बरौनी सुपर किंग्स और बलिया वारियर्स के बीच खेला जाएगा इस मैच के मुख्य एम्पायर दीपक कुमार और कंचन कुमार थे कॉमेंटेटर जावेद जाफरी और स्कोरर राजा और सिद्धार्थ कुमार थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago