बेगूसराय प्रीमीयर लीग का आगाज़ 2जनवरी से,ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय प्रीमीयर लीग ट्रॉफी का गांधी स्टेडियम में हुआ अनावरण! कुल 12 टीमें होंगे शामिल! ट्रॉफी का अनावरण बीपीएल के अध्यक्ष रंजीत पासवान सचिव प्रदीप कुशवाहा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पप्पू सहित सभी 12 क्लब के टीमों के कप्तान ने किया अनावरण!

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ भोला प्रसाद सिंह एवं बेगूसराय के खेल हस्तियों में सुमार मनी कुमार सिंह की स्मृति में बेगूसराय प्रीमियर लीग का आयोजन इस वर्ष भी होना तय हुआ है । आईपीएल की तर्ज पर इस वर्ष भी इस बेगूसराय प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ 2 जनवरी से होगा होगा .

जिसके मुख्य उद्घाटन कर्ता बेगूसराय के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे बेगूसराय प्रीमियर लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेगी टूर्नामेंट के सारे मैच नॉक आउट खेले जाएंगे उपाध्यक्ष राजीव कुमार प्रदीप ने कहा कि यह टूर्नामेंट आईपीएल के तर्ज पर खेला जाएगा.

सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में खेलेंगे और व्हाइट गेंद से सभी मैच खेले जाएंगे इस बेगूसराय प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीम इस प्रकार है बेगूसराय चैलेंजर्स, रिफाइनरी रॉयल्स, बलिया वारियर्स, बेगूसराय कैपिटल्स, बरौनी सुपर किंग्स, तेघड़ा चार्जर्स, नागदह नाइट राइडर्स किंग, किंग्स एलेवन नौला,बी पी लायंस, रॉयल चैलेंजर्स लोहिया नगर,बीहट ब्लास्टर्स, कचहरी टाइगर शामिल है सभी टीमों का नाम आईपीएल के तर्ज पर रखा गया है या मुकाबला आईपीएल के तर्ज पर ही खेला जाएगा .

इस अवसर पर बेगूसराय जिला के कृष्ण के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा बीपीएल के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान सचिव राजीव कुमार प्रदीप उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पप्पू संयुक्त सचिव धीरज कुमार बीपीएल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सदस्य मोहम्मद जीशान आशीष कुमार निक्कू जहीर खान एवं भाग लेने वाले टीम के कप्तान सरवन अर्क भारत कुमार प्रेम रंजन पाठक अनुराग कुमार सुमित कुमार अजीत कुमार सोनू कुमार भानु कुमार रूपेश कुमार अभिषेक कुमार निधि कुमार मोहम्मद अजहर विनीत कुमार संजीव रंजन सनोज मैकगिल मोहम्मद इमरान मोहम्मद जावेद सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

8 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

16 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago